एआई युग में नौकरियों का भविष्य: तैयारी कैसी हो?
एआई के जमाने में युवाओं के लिए केवल डिग्री नहीं, डिजिटल स्किल्स और क्रिएटिविटी बनेंगी सबसे बड़ी ताकत. देखिए जॉब मार्केट में अब कैसे टूल आ गए हैं, एआई इंपैक्ट समिट से कुछ झलकियां.

एआई रिक्रूटर जॉब ट्विन
जॉब ट्विन एक एआई-पॉवर्ड इंटरव्यूइंग प्लेटफार्म है जो कंपनियों के लिए रिक्रूटर या एचआर का डिजिटल क्लोन तैयार करता है. इसे इंटरव्यू लेने, जवाब रिकॉर्ड करने और उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह फॉलो-अप सवाल भी पूछता है.
रेज्यूमे स्क्रीनिंग से हायरिंग तक एआई
आईरो (एजेंटिक एआई रिक्रूटमेंट ऑर्केस्ट्रेटर) एक डिजिटल एचआर टूल है जो एआई की मदद से रेज्यूमे छांटकर, इंटरव्यू ले सकता है और निष्पक्ष तरीके से खुद सही उमीदवार का चयन करता है.
नौकरी दिलाने के लिए मैसेज लिखेगा एआई
स्कूप एक एआई-आधारित कंटेंट क्रिएशन टूल है जो सोशल मीडिया और ईमेल पर मैसेज को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करता है. इससे आप आसानी से वीडियो, वॉइस नोट या पोस्ट बनाकर लिंक्डइन पर अपने कनेक्शन और जॉब एप्लीकेशन के साथ भेज सकते हैं.
इफ-लाइक एआई एजेंट
थ्रिफ्टी एआई एक आधुनिक सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म है जो इंसान जैसा दिखने वाला डिजिटल एआई एजेंट या वर्चुअल असिस्टेंट तैयार करता है. इसे ग्राहकों और कर्मचारी के सवालों का जवाब देने के लिए बनाया गया है. यह कई और प्रक्रियाओं को अपने-आप संचालित करने में भी सक्षम है.
एआई मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन ऐप
सोल वेलनेस एआई तकनीक की मदद से फेशियल एक्सप्रेशन एनालिसिस सहित अन्य डिजिटल संकेतों के आधार पर तनाव, चिंता और बर्नआउट के शुरुआती संकेत पहचानकर सुझाव और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है.
एडमिशन और छात्र जुड़ाव के लिए स्वायत्त एआई समाधान
मायो एक एआई एजेंट सिस्टम है, जो छात्र के एडमिशन प्रक्रिया को स्वचालित बनाता है. यह छात्रों से बातचीत करता है, उनके सवालों के जवाब देता है और लीड्स पर अपने-आप फॉलो-अप करता है.
एआई आधारित परीक्षा शीट चेकिंग सॉल्यूशन
वेरिटोस इंफोसॉल्यूशंस एआई छात्रों के लिखे हुए उत्तरों को स्कैन करता है और टेक्स्ट समझकर मार्क्स, विश्लेषण और फीडबैक दे सकता है.