1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

फैक्ट-चेक: भारत–पाकिस्तान महिला मैच में झड़प का वायरल वीडियो

१६ जून २०२६

भारत और पकिस्तान के बीच महिला क्रिकेट मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. दावा है कि मैच के बीच दोनों टीमों के कप्तानों में हुई बहस हिंसक झड़प में बदल गई. डीडब्ल्यू हिंदी ने इसका फैक्ट-चेक किया है.

https://p.dw.com/p/5FRjJ
एक्स पर डाला गए वीडियो का स्क्रीनशॉट
भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो फेक है और एआई से बनाया गाय है तस्वीर: X

महिला टी-20 विश्वकप में बीते रविवार को हुए भारत पाकिस्तान के मैच से जुडा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मैच दोनों टीमों के बीच 14 जून को बर्मिंघम में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टीम ने 170 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में केवल 10 रन देकर पांच विकेट लिए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

सोशल मीडिया पर इसी मुकाबले से जुड़े एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हुई. वीडियो में उनके बीच कथित झड़प की तस्वीरें भी दिखाई गईं. 

क्या है दावा?

मुकाबले में भारत की शुरुआत खराब रही. पहला विकेट शेफाली वर्मा का गिरा. तब भारत का स्कोर 6 रन था. जेमिमा भी एक रन बनाकर आउट हो गईं.  टीम का स्कोर 18/2 पर था. तब भारत की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आगे के मैच को संभाला. हरमनप्रीत ने 36 रनों की पारी खेली और चार चौके लगाए.

हरमनप्रीत का विकेट पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने लिया. नतालिया परवेज ने कैच पकड़ा. वायरल क्लिप के अनुसार स्मृति और हरमनप्रीत की पारी के दौरान दोनों टीम के कप्तान आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी और भारतीय महिला खिलाड़ी के बीच खेल के मैदान में बहस होती है. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी उसे पीछे धकेलती हुई दिखाई दे रही हैं.

पकिस्तान की बैटिंग के दौरान फातिमा शून्य पर आउट हो गई थीं.

दावे की पड़ताल

डीडब्ल्यू फैक्ट चेक: यह वीडियो फेक (एआई-जनरेटेड) है

वीडियो की जांच के लिए हमने InVID टूल की मदद से उसे अलग-अलग फ्रेम्स में तोड़ा और हर फ्रेम को ध्यान से देखा. साथ ही, हमने इन फ्रेम्स को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध असल मैच फुटेज से मिलाकर देखा जिससे दावों की पुष्टि की जा सके. जांच से ये बातें सामने आईं:

वीडियो में दिख रही जर्सी पाकिस्तानी खिलाड़ी फातिमा सना की नहीं है
भारत पाकिस्तान के मैच के बाद वायरल हुए वीडियो का सचतस्वीर: X

1. फातिमा सना और हरमनप्रीत कौर की पहचान संदिग्ध

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि उसमें पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना दिखाई दे रही हैं. हालांकि जिस खिलाड़ी को फातिमा सना बताया जा रहा है, उसकी जर्सी पर 'KHAN' लिखा है जिसका जर्सी नंबर 55 नजर आता है. जबकि खेल के समय फातिमा का जर्सी नंबर 14 था. वहीं वायरल वीडियो में हरमनप्रीत की पहचान स्पष्ट नहीं है. वीडियो के फ्रेम में उनकी जर्सी पर 'शर्मा' लिखा दिखाई पड़ता है. जबकि हरमन की जर्सी नंबर 23 पर 'हरमन' लिखा था.

वीडियो में दिख रही यह खिलाड़ी भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर नहीं हैं
भारत पाकिस्तान के मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो फेक है तस्वीर: X

वहीं भारतीय टीम के बल्ले पर एसजी, सिएट और डीएसजी झैसी कंपनियों का लोगो होता है. हरमन इस मैच में सिएट के बल्ले से खेल रही थीं. जबकि वायरल वीडियो में ऐसा स्पष्ट लोगो नहीं दिखाई दे रहा.

2. पाकिस्तान टीम की जर्सी पर देश का नाम गलत

वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जर्सी पर लिखे देश के नाम के अक्षरों में कई जगह त्रुटियां दिखाई देती हैं. कुछ फ्रेम्स में 'PAKISTAN' शब्द पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और कई अक्षर गायब नजर आते हैं. उदाहरण के लिए, एक खिलाड़ी की जर्सी पर यह 'PAKA...' के रूप में अधूरा या गलत दिखाई देता है.

वीडियो में दिख रही खिलाड़ी की टीशर्ट असली नहीं है
भारत पाकिस्तान के मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो फेक है तस्वीर: X

3. अंपायर की जर्सी पर एमिरेट्स ब्रांडिंग नहीं

एमिरेट्स लंबे समय से आईसीसी का ग्लोबल पार्टनर है. आईसीसी के एलीट और इंटरनेशनल पैनल के अंपायरों की आधिकारिक यूनिफॉर्म पर 'Emirates' की ब्रांडिंग होती है. लेकिन वायरल वीडियो के कुछ फ्रेम में अंपायर की जर्सी पर यह लोगो दिखाई नहीं देता.

4. खिलाड़ी ने पहनी है उलटी जर्सी

वीडियो के एक फ्रेम में पाकिस्तान की खिलाड़ी ने उलटी टी-शर्ट पहनी है. कपड़ों, लोगो और टेक्स्ट की दिशा में ऐसी गड़बड़ियां एआई-जनरेटेड वीडियो में अक्सर देखी जाती हैं.

वायरल हुए फेक वीडियो का एक स्क्रीनशॉट
भारत पाकिस्तान के मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो फेक है


फैक्ट चेकिंग का निष्कर्ष

वायरल वीडियो में जर्सी पर गलत स्पेलिंग, ब्रांडिंग की असंगतियां, पहनावा और खिलाड़ी की पहचान से जुड़े विरोधाभास जैसे कई संकेत मिलते हैं. ये सभी तथ्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह वायरल वीडियो वास्तविक मैच का फुटेज नहीं है, बल्कि एआई-जनरेटेड है. यानी वीडियो फेक है.