कहां से इतना पैसा कमा रहे हैं डॉनल्ड ट्रंप
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक डॉनल्ड ट्रंप की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर हो चुकी है. 2025 में ही अमेरिकी राष्ट्रपति की 1.4 अरब डॉलर की आय हुई. लेकिन ये आय हुई कहां से?

कहां से आए आंकड़े
अमेरिकी सरकार के ऑफिस ऑफ गर्वन्मेंट एथिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़े कारोबारों ने 2025 में इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पैसा कमाया.
80 करोड़ डॉलर
ट्रंप को 80 करोड़ डॉलर क्रिप्टो प्लेटफॉर्म, वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल से मिले. इस कंपनी में ट्रंप और उनके बेटे हिस्सेदार हैं.
63.5 करोड़ डॉलर
ट्रंप के मीम या सेलिब्रेटी कॉइंस की बिक्री से मिले.
8 करोड़ डॉलर
मीडिया कंपनियों के साथ कानूनी समझौतों से मिले.
5.2 करोड़ डॉलर
विदेशों में प्रॉपर्टी डेवलमेंट के लिए ट्रंप नाम का लाइसेंस बेचने से मिले.
5 करोड़ डॉलर
गोल्फ कोर्सेस और रिजॉर्ट्स व्यवसाय से मिले.
कुल संपत्ति में कितनी बढ़त
अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक, दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप की संपत्ति, 2024 में करीब 2.3 अरब डॉलर थी. पत्रिका ने 2026 में उनकी नेट वर्थ 6.5 अरब डॉलर आंकी है.
ट्रंप की आय पर विवाद क्यों?
सवाल यह है कि क्या ट्रंप, निजी मुनाफे के लिए अपने पद का लाभ उठा रहे हैं. या फिर उनकी नीतियों से उनके कारोबारों को अप्रत्यक्ष फायदा मिल रहा है?